DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

झरिया धोबी समाज का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

बालोद। झरिया धोबी समाज का वार्षिक अधिवेशन कुर्मी भवन बालोद में संजारी बालोद के लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विधायक संगीता सिन्हा ने संत गाडगे के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए समाजिक बुराइयों को दूर करने में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका का बखान किया और समाज को उनके बताए रास्ते पर आगे ले जाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम में रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक ,लोक गायिका रजनी रजतजिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव , महामंत्री रोहित सागर झरिया समाज के सभी पदाधिकारियों सहित समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page