DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जो वादा किया था उसे निभा रहे हैं वार्ड पार्षद गिरिजेश गुप्ता

बालोद। बालोद के वार्ड क्र.18 शिकारीपारा के पार्षद गिरिजेश गुप्ता ने लगातार अपने वचन पत्र का पालन करते हुए एक बार फिर से वार्ड की बेटी रेवती की शादी के लिए 11000 रूपये की नगद राशि सहयोग स्वरूप नगर पालिक परिषद की अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी एवं उपाध्यक्ष कमलेश सोनी के करकमलों द्वारा प्रदान की। साथ ही साथ विगत दिनों वार्ड के जागेश्वर ढीमर के पिता उमेंद्र ढीमर की मृत्यु उपरांत शांतिभोज कार्यक्रम हेतु 5000 रूपये नगद राशि का सहयोग भी किया गया। दूल्हे की गाड़ी के लिए वार्ड के वरों योगेश कुमार एवं राजा को दो – दो हजार की राशि प्रदान की गई है । उक्त कार्य में विशेष रूप से संतोष चौधरी , मनोज चंद्राकर , जागेश्वर ढीमर , चंदन तारम, सीमा गुप्ता , जानकी बाई तथा वार्ड के अन्य लोग उपस्थित थे । उक्त कार्य से वार्ड वासी अत्यंत खुश नजर आए। गिरिजेश गुप्ता का यह कहना है , सेवा का यह क्रम निरंतर अपने कार्यकाल तक जारी रहेगा । अपना चुनावी वादा निभाना मेरी पहली प्राथमिकता है।

You cannot copy content of this page