DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने चलाया गया मोटर वाहन चेकिंग अभियान,749 लापरवाह वाहन चालकों पर किया गया 1,88,500 रू. की चालानी कार्यवाही

विशेष तौर पर मालवाहक वाहन में सवारी बैठाने वाले 08 प्रकरणों में 42,400रू. एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 04 शराबी वाहन चालकों पर 41,000 रू. अर्थदण्ड की कार्यवाही किया गया

परिवहन विभाग को पत्र भेजकर शराबी वाहन चालको एवं मालवाहक में सवारी बैठाने वाले वाहन चालकों का लायसेंस भी निलंबन कराया जा रहा

शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन नहीं करने बालोद पुलिस की अपील

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर के नेतृत्व में यातायात बालोद द्वारा विगत सप्ताह विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस वाहन चेकिंग अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं आम जनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों, यातायात बालोद द्वारा दिनांक 22.04.2025 से 28.04.2025 तक मोटर वाहन चेकिंग में 749 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 1,88,500रू. राशि वसूल किया गया है। विशेष तौर पर मालवाहक वाहन में सवारी बैठाने वाले 08 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 42,400रू. समन शुल्क वसूल किया गया एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 04 प्रकरणों में कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा 41,000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। शराब सेवन कर वाहन चलाने एवं मालवाहक में सवारी बैठाने वाले वाहन चालकों का लायसेंस निलंबन के लिए संबंधित परिवहन विभाग को पत्र जारी कर उनका लायसेंस भी निलंबन कराया जा रहा है।

यातायात पुलिस बालोद के द्वारा लगातार वाहन चालको से यातायात नियमों का पालन करने अपील की जा रही है। आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे। यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।

You cannot copy content of this page