तरौद और सांकरा ज हायर सेकेंडरी उन्नयन के लिए तोमन साहू ने डिप्टी सीएम से की 2-2 करोड रुपए की स्वीकृति की मांग



बालोद। उपमुख्यमंत्री अरुण साहू के बालोद आगमन पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं सभापति शिक्षा समिति तोमन साहू द्वारा उन्नयन हाई स्कूल तरौद एवं हाई स्कूल सांकरा ज हेतु दो-दो करोड़ भवन निर्माण हेतु राशि की मांग की गई। जिस पर मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्वीकृति का आश्वासन दिया गया। इसके लिए शिक्षा अधिकारी द्वारा पूर्व में भेजें प्रस्ताव कॉपी उपलब्ध कराने कही गई है। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा ग्राम तरौद एवं सांकरा ज में उन्नयन हाई स्कूल हेतु प्रस्तावित किया गया है। किंतु भवन हेतु राशि अभी तक आवंटन नहीं किया गया है। वर्तमान समय में भवन के अभाव में ग्राम तरौद में देवी रामबती स्कूल में संचालित है। जो कि पूर्ण रूपेण जर्जर हो चुके हैं। वही ग्राम सांकरा ज में मिडिल स्कूल में कक्षा संचालित हो रही है। वहां की भवन भी स्थिति जर्जर है। यहां कभी भी कोई भी दुर्घटना छात्रों के साथ हो सकती है। इसके लिये लगातार ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधि द्वारा भवन हेतु राशि की मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है ।
प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री से कहा कि राशि शीघ्र जारी हो ताकि भवन निर्माण हो सके मंत्री ने शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया । प्रतिनिधि मंडल में जुंगेरा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू, करहीभदर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, क्षेत्र के जनपद सदस्य महेश्वरी ठाकुर दमयंतिन हरदेल , चुम्मन सोनकर, विनोद कोसमा आदि सम्मिलित रहे।

You cannot copy content of this page