DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद कॉलेज के 10 छात्र-छात्राओं में बनाई मेरिट लिस्ट में जगह

बालोद। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद के छात्र-छात्राओं ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की वार्षिक परीक्षा 2024 के प्रावीण्यता सूची में स्थान बनाते हुए पूर्व की भांति इस वर्ष भी महाविद्यालय के सफलता का परचम लहराया है। प्रावीण्यता सूची में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं में प्रशांत पवार ने एल.एल.एम में प्रथम स्थान, कु. ललीता यादव ने एल.एल.एम्. में द्वितीय स्थान, कु. रूपाली मंडावी ने एल.एल.एम. में चतुर्थ स्थान, कु. लोकेश्वरी ने एल.एल.एम. में पांचवा स्थान, कु. विद्या राजपूत ने एम.ए. हिन्दी में तृतीय स्थान, कु. कविता सिन्हा ने एम.ए. राजनीति विज्ञान में तृतीय स्थान, कु. भूमिका साहू ने एम.ए. अर्थशास्त्र में तृतीय स्थान, कु. खुशी ने एम.ए. अर्थशास्त्र में नौवा स्थान, कु, शीतल महोबिया ने एल. एल.बी. में दसवां स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार से महाविद्यालय के दस छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर माविद्यालय का नाम रौशन किया। इसी प्रकार शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दो छात्रों ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की वार्षिक परीक्षा 2024 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। छात्र रवि कुमार सोनी, एल.एल.बी. छटवां सेमेस्टर के विषय Civil Procedure code & Limitation Act-II में अधिकतम अंक, प्राप्त करने पर Dr.B.R.Ambedkar स्मृति स्वर्ण पदक एवं प्रशांत पवार ने एल.एल.एम में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हे Dr. B.N.P. Verma स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। इस सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जे.के. खलखो ने खुशी जाहिर कर बधाई देते हुए कहा कि इनकी सफलता से महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित हुए है और इससे अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी। महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने भी छात्र-छात्राओं के इस सफलता पर प्रसन्नता प्रकट कर सभी को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page