DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवपदस्थ कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने किया पदभार ग्रहण

बालोद। बालोद जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय में पहुँचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रीमती मिश्रा के संयुक्त जिला कार्यालय पहुँचने पर अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान अपर कलेक्टर नूतन कंवर, एसडीएम बालोद सुरेश साहू, एसडीएम गुण्डरदेही श्रीमती प्रतिभा ठाकरे झा, एसडीएम डौण्डीलोहारा शिवनाथ बघेल, एसडीएम गुरूर रामकुमार सोनकर सहित डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर, जिला कोषालय अधिकारी मुकुंद भारद्वाज, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे संचालक लोक शिक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद रायपुर में पदस्थ थीं।

पत्रकारों से 22 अप्रैल को होंगी रूबरू

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा 22 अप्रैल को दोपहर 01 बजे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रेसवार्ता लेंगी। जिसमने जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी ब्यूरो चीफ, प्रतिनिधि आमंत्रित हैं।

You cannot copy content of this page