DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पार्षद टी ज्योति ने लगाया आरोप:रेलवे कॉलोनी राजहरा में भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की उड़ाई जा रही धज्जियां

दल्लीराजहरा। राजहरा के वार्ड नंबर 26 में नगर पालिका परिषद द्वारा ठीक से कार्य नहीं करने की शिकायत टी ज्योति पार्षद द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष को किया गया था। किंतु सफाई प्रभारियों की लापरवाह से ठीक से कार्य नहीं किया जाना भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ाना है। टी पार्षद द्वारा कहा गया कि मेरे द्वारा नगर पालिका में अधिकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी व अध्यक्ष का जानकारी दिया गया था। यहां पर कुछ महीनो से ई-रिक्शा द्वारा घर के कचरो को उठा कर नहीं ले जाया जा रहा है। यही रेलवे कॉलोनी में ही पूरे रेलवे क्वार्टर्स के 200 क्वार्टर के घरों का कचरा को दुर्गा मंच के बाजू में ही डंप किया जा रहा है। जिससे रेलवे स्टेशन के मुख्य मार्ग में कचरा उड़ के हवा से फैल रहा है व जबकि कचरे को जलाए जाने का प्रावधान नहीं है फिर भी जलाया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों द्वारा पूरे रेलवे क्षेत्र का का साफ सफाई सही रूप से नहीं किया जा रहा है। वहीं नालियों का भी साफ सफाई ठीक से नहीं किया जा रहा है। रेलवे द्वारा नगर पालिका में टेंडर प्रक्रिया द्वारा यहां साफ सफाई का कार्यभार सौंपा गया था। लक्ष्मण देवांगन द्वारा रेलवे क्षेत्र का प्रभार दिया गया। उसे इस कार्य से पद मुक्त करने के लिए व ई रिक्शा द्वारा तत्काल कल से वार्ड 26 में कचरा को ले जाकर एस एल आरम सेंटर में डंप किया जाए। इस संदर्भ में टी ज्योति पार्षद द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

You cannot copy content of this page