DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पंचायत सचिव संघ की हड़ताल स्थगित,काम पर लौटे सचिव, अधिकारियों को दी गई सूचना

बालोद। प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर जिला पंचायत बालोद के समस्त सचिव अपने लंबित मागों के संबंध में दिनांक 17.03.2025 से अनिश्चित कालीन तक ब्लाक मुख्यालय बालोद में काम बंद कलम बंद धरना-प्रदर्शन पर बैठे हुए थे। प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा पर भरोसा रखते हुए आंदोलन सशर्त स्थगित करने का निर्णय लिए है। जिसके कारण और प्रदेश पंचायत सचित संघ छत्तीगढ़ के निर्देशों का पालन करते हुए आगामी तिथि तक आंदोलन स्थगित किया गया है। जिला पंचायत बालोद के समस्त पंचायत सचिव 18 अप्रैल से अपने-अपने पंचायत मुख्यालय में कार्य पर उपस्थित हो चुके हैं।आगामी समय तक शासन प्रशासन द्वारा मांगे पूरा नहीं किया जाता है तो प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ द्वारा संघ नीति का पालन किया जाएगा।
पंचायत सचिव संघ के एक सूत्रीय मांग शासकीयकरण को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष समर्थन के लिए छत्तीसगढ़ के समस्त जनप्रतिनिधि, विधायकगण, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत के समस्त पदाधिकारी गण, समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन एवं समस्त अधिकारी, कर्मचारी गण का संघ ने आभार प्रकट किया है। पंचायत सचिव संघ बालोद के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू एवं पंचायत सचिय संघ के सचिव सुश्री सुनिता तारम्, सह सचिव नरेन्द्र कुमार भारद्वाज, कोषाध्यक्ष तिलक राम साहू, प्रवक्ता देवलाल मालेकर, कुमलाल साहू, जलेन्द्र यदुवंशी एवं पंचायत सचि सचिव संघ जिला ईकाई बालोद की ओर से सभी सम्मानीय प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, सोसल मीडिया के सम्पादक एवं समस्त पत्रकार का भी आभार व्यक्त किया गया जिनके सहयोग से अपनी मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में सचिव सफल हुए एवं शासन द्वारा उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल किया गया।

You cannot copy content of this page