
डौंडीलोहारा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यालय के आदेशनुसार कक्षा 9वी और 11 वी मुख्य परीक्षा का आयोजन उपरांत परिणाम घोषित किया गया | शाला परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। 09 वीं कक्षा का परिणाम 52.63 % एवं 11वी का परीक्षा परिणाम संकाय वाइस है । 09 वी में कुल दर्ज 80 में उत्तीर्ण 40 अनुत्तीर्ण 04 पूरक 13 है। जिसमे फस्ट डिवीजन 13, सेकन्ड डिवीजन 21, थर्ड डिवीजन 06 है। 600 में 558 अंक व 93 % अर्जित कर शाला में हिना ने प्रथम, येशिका ने 480 अंक व 80% के साथ द्वितीय एवं प्रीजा ने अंक 445 व 74 % के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार 11 वी कला संकाय में कुल दर्ज 31 में उत्तीर्ण 22,अनुत्तीर्ण कोई नही पूरक 09 रहे संकाय का परिणाम 70.9% रहा। इसमें फस्ट डिवीजन 05, सेकन्ड डिवीजन 12, तृतीय 05 है। कला संकाय में चेतना प्रथम 412 अंक व 83% , हेमकुवर द्वितीय 358अंक व 71.6 % एवं भावना तृतीय 352 अंक व 70% के साथ रहे । 11 वी विज्ञान संकाय में कुल दर्ज 17
, उत्तीर्ण 15, पूरक 02, फ़स्ट डिवीजन 10, सेकन्ड डिवीजन 05, इसप्रकार संकाय का परिणाम 88 % है । डाली 402 अंक व 80.4% के साथ प्रथम,
साहिल 397 अंक व 79.4 % के साथ द्वितीय, टिंकल 383 व 76.6% के साथ तृतीय रहे । 12 वी कामर्स संकाय में कुल दर्ज 08 में उत्तीर्ण 07, अनुत्तीर्ण 01,फ़स्ट डिविजन 04, सेकन्ड डिवीजन 02, तृतीय 01 रहे। इस प्रकार संकाय का परिणाम 87% है। डोमेश्वरी 401 अंक व 80 % के साथ प्रथम, साहिल 332 अंक व 66.2% के साथ द्वितीय
जितेंद्र 325 अंक व 65.6 % के साथ तृतीय रहें । संस्था के प्राचार्य जे के उइके ने विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए हर्ष जाहिर करते हुए,समस्त विद्यार्थियों एवं सभी विषय शिक्षकों बधाई एवं शुभकामनाएं दी। घोषणा दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा ,प्राचार्य जे के उइके जनपद सदस्य डोमेन्द्र राजपूत सरपंच ग्राम पंचायत बड़गांव सुरेश बढ़ई समिति सदस्य अशोक पटेल, विक्रम साहू ,मनहरण राजपूत, नोमन लाल ,जयपाल राजपूत ,एवं संतराम साहू एवं शाला प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य शिक्षकगण और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। अतिथियों के द्वारा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी एवं लगातार अभ्यास करने एवं अगले आने वाले बोर्ड परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करते हुए अनुशासन में रहने हेतु शुभकामनाएं दी गई।
साथ ही शाला के वरिष्ठ व्याख्याता पी आर रात्रे ,एन के पडोती ,एच चौरके,परीक्षा प्रभारी तेजराम लटिये,कक्षा शिक्षक ,विषय शिक्षक सुशीला ध्रुवे, भेनुमति चतुर्वेदी ,कादंबिनी यादव,खिलेश्वरी तिवारी,केवल सिंह नुरूटी,लोचन प्रसाद साहू,संदीप कुमार वर्मा,प्रेमलाल भुआर्य के एस परतेती,रोशन लाल भंडारी , एस के यदु, एम के पाटिल प्यारे लाल सिन्हा ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। पूरक परीक्षा 24 अप्रैल एवं 25 अप्रैल को शाला स्तर पर किया जाना है जो विद्यार्थी पूरक है वो शाला में उपस्थिती देंगे। उक्त सम्पूर्ण जानकारी परीक्षा प्रभारी टी आर लटिये एवं कादम्बिनी यादव के द्वारा दिया गया।
