DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रंगोली प्रतियोगिता में पायल निषाद प्रथम, नारा लेखन में राकेश ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त

अर्जुन्दा। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग (छ.ग.) के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ एवं उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला एवं सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति विषय पर पोस्टर,नारा लेखन, निबंध लेखन एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन श्री शंकराचार्य महाविद्यालय भिलाई जुनवानी में किया गया।
इस एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य रूप से डाॅ नीता बाजपेई राज्य एन एस एस अधिकारी उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन, डॉ भूपेंद्र कुलदीप कुलसचिव हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग, डॉ आर पी अग्रवाल पूर्व कार्यक्रम समन्वयक रासेयो हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग, डॉ जैनेन्द्र कुमार दीवान कार्यक्रम समन्वयक रासेयो हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग, डॉ लीना साहू जिला संगठक रासेयो जिला बालोद, एवं समस्त राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी, स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा जिला बालोद के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेविका कु. पायल निषाद पिता श्री उभयलाल निषाद कक्षा बीएससी तृतीय वर्ष ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें प्रमाण पत्र, बुक और 2100 रूपए की नगद राशि से सम्मानित किया गया । वहीं नारा लेखन प्रतियोगिता में राकेश कुमार पिता श्री अशोक कुंभकार कक्षा एम ए अर्थशास्त्र द्वितीय सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर उन्हें भी प्रमाण पत्र बुक और 1500 के नगद राशि से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सोमाली गुप्ता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री किशोर कुमार टंडन ने कु पायल निषाद और राकेश कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page