DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जनपद सदस्य दमयंती सुभाष हरदेल ने देखी क्षेत्र के जर्जर स्कूल भवनों की स्थिति, कहा: जरूरत पड़ने पर मंत्रालय तक जाएंगे मांग पूरी करवाने

बालोद। क्षेत्र क्रमांक 1 की जनपद सदस्य जगन्नाथपुर निवासी दमयंती सुभाष हरदेल ने अपने जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्कूलों का जायजा लिया और जर्जर भवनों की स्थिति सुधारने को लेकर उन्होंने पहल करने की बात कही। इस क्रम में वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा ज पहुंची। जहां उन्होंने संबंधित प्राचार्य व शिक्षकों से मुलाकात कर भवन की वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही भवन की जर्जर हालत को देख चिंता जाहिर की। पता चला कि उक्त भवन के लिए प्रशासकी स्वीकृति एक करोड़ 21 लाख रुपए पूर्व में मिल चुकी है। लेकिन अब तक वित्त मंत्रालय से स्वीकृति के चलते टेंडर की प्रक्रिया लटकी हुई है। जिससे नया भवन नहीं बन पा रहा है। इस आ रही दिक्कत को देखते हुए उन्होंने प्राचार्य सहित शाला प्रबंधन समिति से जुड़े लोगों को आश्वस्त किया कि जरूरत पड़ने पर इस संबंध में शासन तक बात रखने के लिए वे वित्त मंत्रालय तक भी जाएंगे। इसी तरह वे परसदा बड़े पारा के प्राइमरी स्कूल में भी पहुंची। जहां पर शिक्षक सहित पालकों के बीच एक अहम मुद्दे पर बैठक हुई। जो कि जर्जर भवन से जुड़ा हुआ था बाहर से सही सलामत दिखने वाला यहां का प्राइमरी स्कूल भवन भी अंदर से जर्जर हो चुका है ।जिसको लेकर भी उन्होंने जल्द ही शिक्षा विभाग सहित संबंधित विभागों के जरिए मिलकर उक्त भवन की मरम्मत और अतिरिक्त भवन और किचन शेड की स्वीकृति दिलाने को लेकर प्रयास करने की बात कही। यहां पर हालात यह है कि जहां पंख लगा हुआ है वहां पर दीवारें फट गई है। कभी भी कोई अनहोनी की घटना हो सकती है। जिस पर ग्रामीणों सहित स्कूल के शिक्षकों ने भी चिंता जताई। इन सभी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए जनपद सदस्य दमयंती सुभाष हरदेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष सभी की मांगों को पहुंचाकर यथासंभव निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ समाजसेवी सुभाष हरदेल सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page