केरल की अम्मा अमृतानंदमयी पहुंची गुण्डरदेही ब्लॉक, समूह की महिलाओं से की मुलाकात



बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद के निवेदन पर “माता (अम्मा) मां अमृतानंदमयी” (केरल) से की टीम विधायक कार्यालय अर्जुंदा में नगर अर्जुंदा, चिचलगोंदी एवं कादुल की महिलाओं समूह से मिलकर विस्तृत चर्चा किया।मां अमृतानंदमयी (अम्मा) टीम का उद्देश्य प्रशिक्षण के माध्यम से समूह की महिलाओं को विभिन्न कौशलों एवं उद्योग आदि में दक्ष बनाया जाता है। इससे वे अपने पारंपरिक जीवन से आगे बढ़कर आर्थिक रूप से मजबूत हो पाती हैं। केरल के अमृतपुरी में मुख्यालय वाले मां अमृतानंदमयी का उद्देश्य मानवता को आध्यात्मिक और भौतिक रूप से ऊपर उठाना है। यह आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवा, पर्यावरण कार्यक्रम, भूख से राहत और छात्रवृत्ति सहित व्यापक धर्मार्थ गतिविधियाँ संचालित करता है। अमृता विश्व विद्यापीठम विश्वविद्यालय और अमृता विद्यालयम स्कूल भी संचालित करता है। यह संगठन कर्म योग पर आधारित है और इसे 3,000 से अधिक निवासियों और कई स्वयंसेवकों का समर्थन प्राप्त है। माता अमृतानंदमयी के आशीर्वाद के लिए लोग प्रतिदिन आते हैं। दुनिया भर में इसके सहयोगी संगठनों को सामूहिक रूप से एम्ब्रेसिंग द वर्ल्ड के नाम से जाना जाता है।

You cannot copy content of this page