किल्लेकोड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल के 9वी, 11वी के परीक्षा परिणाम हुए घोषित



बालोद। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा के कक्षा नवमी व 11वीं के नतीजे अजय मुखर्जी प्राचार्य की अध्यक्षता में तथा परीक्षा प्रभारी वाय. एस. मरकाम (वरिष्ठ व्याख्याता), जे.पी. बांधव( व्याख्याता) द्वारा परीक्षाफल घोषित किए गए। कक्षा नवमी में 36 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। जिनमें कुमारी प्राची 70.5% अंक लेकर प्रथम ,नुमेश कुमार 70.3 प्रतिशत अंक लेकर द्बितीय तथा कुमारी वनिता 68.5% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 11वीं कला विभाग में कुमारी ईशा 73.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, कुमारी साक्षी 73% लेकर द्बितीय तथा कुमारी पायल 72% अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त की। विज्ञान विभाग में कुमारी यशस्वी शर्मा 77.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, कुमारी देविका 76.30 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा चंद्रमुखी 75.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त की। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुखर्जी सर ने कहा कि- मेरी ओर से परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को ढेर सारी शुभकामनाएं व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं, तथा जो विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं आगे अच्छा मेहनत करते हुए सफलता प्राप्त करेंगे इन्हीं शुभकामनाओं के साथ। परीक्षा प्रभारी मरकाम सर ने कहा कि- परीक्षा में सम्मिलित हुए सभी परीक्षार्थियों जिन्हें सफलता प्राप्त हुई है मेरी ओर से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं तथा जिन्हें असफलता मिली है उन्हें मेरी सलाह की उन्हें सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी वे मंजिल तक पहुंच सकते है ।डा. बी. एल. साहसी व्याख्याता ने कहा कि- सफलता का पहला रहस्य है आत्मविश्वास मेरे अनुसार जो सफल हुए हैं वह आत्म विश्वास से पूर्ण थे, और असफल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की कमी रही है जो उनके नतीजे बयां कर रहा है, अंत में आभार प्रदर्शन जे.पी. बांधव (व्याख्याता )ने किया । इस दौरान समस्त स्टाफ सहित हेमेंद्र साहू( व्याख्याता), घनश्याम पटेल (व्याख्याता ),श्रीमती त्रिजला ठाकुर मैडम, ललित देवहारी क्लर्क, श्रवण यादव क्लर्क, खगेश ठाकुर क्लर्क तथा कुशल देवदास आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page