DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुसुमकसा भाजपा मंडल कार्यकर्ताओ द्वारा मनाई गई डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती

बालोद। कुसुमकसा भाजपा मंडल कार्यकर्ताओ द्वारा डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भाजपा नेता संजय बैस ने सभा को संबोधित किया। जयंती पर ग्राम टेकाढ़ोड़ा मे माहार समाज के साथ सर्वप्रथम डॉ भीमराव अंबेडकर जी वा भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की गई। झंडारोहण किया गया फिर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के तहत डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा मंडल लगातार बाबा भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमाओं में जाकर समाज के बीच जाकर इस कार्यक्रम को करती है। कार्यक्रम के एक दिन पूर्व भी इस प्रतिमा में जाकर प्रतिमा की और आसपास की भी साफ सफाई भारतीय जनता पार्टी डौंडी मंडल के कार्यकर्ताओं ने की थी।इस पुरे कार्यक्रम में जिला प्रतिनिधि सोमेश साहू, पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस, संतोष जैन, पुष्पजीत बैस ,कमल कांत साहू सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में माहार समाज के अनुयाई भी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page