DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आम आदमी पार्टी बालोद ने मनाई अम्बेडकर जयंती

बालोद। आम आदमी पार्टी बालोद द्वारा अम्बेडकर चौक बालोद में संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जी के 134वीं जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर बालक साहू (“आप”जिला अध्यक्ष बालोद) ने बताया कि हमारी पार्टी ने डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जी के सिद्धांतों का हमेशा सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के बाद, डॉ. अंबेडकर को संविधान प्रारूप समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, उन्होंने भारतीय संविधान को एक लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समतावादी दस्तावेज के रूप में तैयार किया। संविधान में उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को मूल आधार बनाया। उन्होंने दलितों और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की ताकि उन्हें समान अवसर मिल सके। उनका यह कार्य भारत के सामाजिक ढांचे में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया। आज जब हम अंबेडकर जयंती को मना रहे हैं, तो हमें इस बात का संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय की स्थापना करें, शिक्षा को सबके लिए सुलभ बनाएं, और भारत को एक सशक्त, समान और समावेशी राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की ओर से घनश्याम चंद्राकर प्रदेश उपाध्याय,बालक साहू जिला अध्यक्ष,कामता गरिया जिला अध्यक्ष महिला विग,शैलेन्द्र साहू,कैलास बंजारे, महासचिव गेवेन्द्र सिंहा,शंकर बंजारे,कुंदन जोशी,प्रदीप हिरवानी सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page