DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा मंडल डौंडीलोहारा के तत्वाधान में अम्बेडकर जंयती दिवस के पूर्व संध्या पर हुए विभिन्न सेवा कार्य

बालोद/डौंडीलोहारा। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश एवं जिला के निर्देश पर भाजपा स्थापना दिवस से लेकर अंबेडकर जयंती तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा मंडल डौंडी लोहारा द्वारा अनेक सेवा कार्य किया गया। बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व संध्या पर 8 बजे डौन्डीलोहारा में स्थित भीमराव के प्रतिमा के समक्ष साफ सफाई किया गया । शाम 6 बजे महिला मोर्चा द्वारा अम्बेडकर जी के प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर रोशनी किया गया। इसके पूर्व शाम 5 बजे स्थानीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरण का कार्यक्रम भी किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष निवेन्द्र टेकाम, महामंत्री संदीप लोढा, मंडल सह संयोजक धर्मेंद्र निषाद, जिला कार्यकारिणी सदस्य जसराज शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष लता गुप्ता,धीरेन्द्र टांक,महेंद्र जायसवाल, भाजयुमोर्चा जिला मंत्री पलाश गुप्ता, भानु देवदास,धीरज लोढा, दिलीप बाफना,अनिता सिन्हा, निखिल शर्मा,पार्षद गणों में प्रमुख रुप से नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, ममता यादव, सूर्यकला ठाकुर, रेवती कालियारे, वीर सिंह ठाकुर,सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

You cannot copy content of this page