घीना में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा

बालोद। ग्राम घीना में हनुमान जयंती का उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया। पूरे गांव में उल्लास का माहौल रहा। डीजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। रघुपति राघव राजा राम के भजन के साथ उत्सव में झूमते हुए गली भ्रमण कर राम जानकी मंदिर जो घीना का हृदय स्थल कहलाता है, वहां तक शोभा यात्रा पहुंची। जिसके बाद पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। पूरे गांव के लिए विशाल भंडारा का आयोजन किया गया था। अंत मे रामायण मंडली द्वारा राम कथा की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। इस दौरान महेंद्र सिन्हा, सुरेश सिन्हा, हेमन्त निषाद, केश कुमार साहू, गोविंदा सिन्हा, प्रेम सिन्हा, दिनबन्दू सिन्हा डोमार सिन्हा, भारत सिन्हा, अंकालू भुआर्य, सुखी राम पटेल ग्राम पटेल आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page