DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद शहर स्वर्णकार संघ के लिए नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी बने अध्यक्ष

बालोद। बालोद शहर के कला केंद्र सभागार में स्वर्णकार समाज बालोद इकाई का परिचय भेंट सम्मेलन संपन्न हुआ । जिसमें बालोद शहर व आसपास के क्षेत्र के सैकड़ो स्वर्णकार बंधु सुंदर बंधु शामिल हुए। इसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश सोनी, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद रीता सोनी अतिथि रूप में उपस्थिति रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई। उसके पश्चात अतिथियों का स्वागत हुआ। अतिथियों में कमलेश सोनी ने समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ाने और समाज के लिए प्राथमिकता तौर पर भूमि और भवन की व्यवस्था पर जोर दिया। वही अतिथि उद्बोधन में पूर्व जिला न्यायाधीश सुरेश सोनी ने समाज के लिए हर संभव प्रयास करने एवं अधिक से अधिक हर परिवार संगठन से जुड़े, समाज से जुड़े इस पर जोर दिया। साथ ही पार्षद रीता सोनी द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गई और हर कार्यक्रम और बैठकों में समाज की महिलाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने अपना-अपना परिचय दिया। युवक युवतियों के द्वारा भी परिचय दिया गया। कार्यक्रम के साथ आगे इस कार्यक्रम में बालोद शहर के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन भी उपस्थित सभी लोगों के द्वारा किया गया। जिसमें बालोद शहर स्वर्णकार संघ के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी निर्वाचित हुए। सचिव पद के लिए जितेंद्र कुमार सोनी और उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार सोनी निर्वाचित हुए। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिए पंकज सोनी, महिला विंग में अध्यक्ष पद पर रीता सोनी, सचिव पद पर इंदिरा सोनी एवं उपाध्यक्ष पद पर प्रियंका सोनी निर्वाचित हुई। समाज के संरक्षक मंडल में सुरेश सोनी, राजेश सोनी , विनय सोनी, राज सोनी,संजीव सोनी, जागेश्वर सोनी, सुरेंद्र सोनी, सुभाष सोनी, अजय सोनी द्वारा नवीन नवनिर्वाचित पदाधिकारी का सम्मान किया गया एवं आगामी रणनीति के लिए अति शीघ्र बैठक रखकर समाज की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों में शंकर लाल सोनी , रमेश सोनी , अभिषेक सोनी, देवेंद्र सोनी, दीपक सोनी, सोनम सोनी, गजेंद्र सोनी, अमित सोनी, स्वप्निल सोनी, करण सोनी सहित महिला विंग से मीना सोनी, इंदिरा सोनी, रीता सोनी, प्रियंका सोनी, शीतल सोनी, शीला सोनी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नवनिर्वाचित सचिव जितेंद्र कुमार सोनी द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page