शोक ग्रस्त परिवार को समाजसेवी राजेश सिन्हा ने दी सहायता राशि

बालोद। जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मटिया ह के आश्रित ग्राम सिर्राभाटा के पुनीत राम ठाकुर के बड़े बेटे ललित कुमार ठाकुर उम्र 35 साल विगत दिनों अकस्मात निधन हो गया। जिस पर समाजसेवी राजेश सिन्हा द्वारा ₹3000 उनके परिवार से माता श्रीमती कांति ठाकुर को भेंट किया। घर पहुंचकर उप सरपंच खेमराज सिन्हा, बलराम सिन्हा, पंच पुसु ठाकुर, शालिग्राम ठाकुर, धनेश्वर धनकर पप्पू, अशोक धनकर, दौलत निषाद ,अमृता सिन्हा एवं समस्त ग्रामीण जनों ने श्रद्धांजलि दी।