DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू को मिली एक और सफलता, बने छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन

बालोद। बालोद जिला पंचायत के उपाध्यक्ष और भाजपा नेता तोमन साहू को एक और बड़ी सफलता मिली है। वे प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन चुने गए हैं। शुक्रवार को रायपुर में प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी का चुनाव हुआ। जिसमें चेयरमैन पद हेतु अशोक अग्रवाल और जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू के बीच सीधा मुकाबला रहा। प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी में कुल 31 सदस्य थे। जिसमें तोमन साहू को 18 मत मिले और अशोक अग्रवाल को 13 मत इस तरह तोमन साहू अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक को पांच मत से हराकर विजयी रहे। ज्ञात हो कि अशोक अग्रवाल पिछले 6 साल से चेयरमैन के पद पर रहे हैं तो वही इस उपलब्धि पर बालोद जिले के भाजपा नेताओं ने तोमन साहू को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

You cannot copy content of this page