बालोद/डौंडीलोहारा। अनिला भेड़िया के विधायक प्रतिनिधि गोपी साहू ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी बंजारे और नगर पंचायत अध्यक्ष निवेन्द्र टेकाम से नागरिक हित और पेयजल हित को ध्यान में रखते हुए समस्याओं का समाधान करने और जनमानस के लिए बेहतर जल प्रबंधन के साथ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत डौंडीलोहारा के वार्ड क्रमांक 12 , 13 संजय नगरवासियों में पेयजल के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हो रहे है। पेयजल के लिए किल्लत हो गई है। भूजल स्तर गिर चुका है। कलेक्टर ने डीएमएफ से एक सप्ताह पूर्व स्वीकृति दिए थे जिस पर बोर खनन हुआ पर अब तक मोटर पंप और पाइपलाइन जोड़ने का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। इस पर नगर पंचायत गंभीरता दिखाए। बेहतर मैनेजमेंट के साथ पेयजल व्यवस्था करें। जिससे वार्ड वासियों को परेशानी ना हो। इसका ध्यान रखे। नागरिक हित सर्वोपरि होना चाहिए। वार्डवासियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को 2 दिन पूर्व लिखित आवेदन दिया था , फिर भी अब तक व्यवस्था नहीं सुधरी। बूंद बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं , 1 सप्ताह पहले पेयजल समस्या के तत्कालीक समाधान के लिए जिला खनिज न्यास निधि कलेक्टर इंद्रजीत जिला बालोद के माध्यम से बोर खनन के बाद भी मोटर पंप डालने और पाइपलाइन जोड़ने का कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हुआ। इस पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए मोटर पंप डालने पाइपलाइन जोड़ने का कार्य को अति शीघ्र पूरा करते हुए वार्ड वासियों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग गोपी साहू ने की है।
पानी की समस्या से जूझ रहे हैं लोहारा वासी, नगर पंचायत नहीं दिखा रही गंभीरता: गोपी साहू
