DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल में 37 करोड़ के स्वीकृत सभी रुके हुए निर्माण कार्य प्रारंभ कराए नगर पंचायत प्रशासन : गोपी साहू

बालोद/डौंडीलोहारा। विधायक अनिला भेड़िया के नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि गोपी साहू ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी और नगर अध्यक्ष एवं उप अभियंता को पूर्व कार्यकाल में स्वीकृत सभी विकास कार्य अतिशीघ्र धरातल पर चालू कराकर विकास कार्य प्रगति पर लाकर गति प्रदान करने की मांग की है। गोपी साहू विधायक प्रतिनिधि नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने बताया तत्कालीन अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू के कार्यकाल में स्वीकृत सभी विकास / निर्माण कार्य तत्काल प्रारम्भ कराया जाए। सीएमओ बंजारे, नगर पंचायत अध्यक्ष डौंडीलोहारा निवेन्द्र सिंह टेकाम, सब इंजीनियर निखिल जोशी को पूर्व कार्यकाल में नगर विकास के लिए पूर्व अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू द्वारा प्रस्तावित और स्वीकृत कार्यों को शुरू करने की मांग की गई है। जिसमें राशि अधोसंरचना मद 1.50 करोड़ , 4 स्थानो पर बोर खनन, पाइप मोटर पंप सहित, 5 स्थानों पर सामाजिक भवन , 4 जगह यात्री प्रतीक्षालय ,नगर में एलईडी लाइट ,4 स्थानो पर बाउंड्रीवॉल सीसी रोड /नाली 20 लाख अटल चौक , पंद्रहवे वित्त से 46 लाख का पाईप लाईन बिजली सड़क केन्द्र /राज्य ,45 लाख स्टेडियम जिर्णोद्धार कार्य पानी,बिजली सेंड निर्माण ,बोर खनन ,गेट निर्माण कार्य,18 लाख शौचालय मरम्मत कार्य , 32 करोड़ का 2.0 अमृत मिशन खरखरा जलाशय पेयजल आपूर्ति जल प्रदाय नगर पंचायत डौंडीलोहारा शामिल है । जो कि कुल मिलाकर 37 करोड़ राशि के स्वीकृत निर्माण विकास कार्य अभी कराया जाना है। उसे धरातल पर विकास कार्य के लिए चालू कराए और नगर विकास की धारा से जोड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page