DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सार्वजनिक शौचालय में लटका ताला,विधायक प्रतिनिधि गोपी साहू ने लगाया आरोप: नगर पंचायत प्रशासन है उदासीन

बालोद। गोपी साहू विधायक प्रतिनिधि डौंडीलोहारा नगर पंचायत ने कहा कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी सार्वजनिक शौचालय में पानी और तहसील कार्यालय के आसपास आमजन मानस और नया बस स्टैंड यात्रियों के लिए के लिए पेयजल उपलब्ध कराये और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था का परिचय दें। नगर पंचायत डौंडीलोहारा में दैनिक मूलभूत सुविधा चरमराई हुई है। जहां दो सार्वजनिक शौचालय 27 दिनों से बंद है। शौचालय में ताला लटका हुआ है। पर नगर पंचायत प्रशासन मौन है। नगर पंचायत प्रशासन मुख्य नगर पालिका अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष गंभीरता से काम नहीं कर रहे हैं। सार्वजनिक शौचालय की सुविधा जनमानस को नहीं मिल रही है। जिससे आम नागरिक परेशान हो रहे हैं। विधायक प्रतिनिधि गोपी साहू ने कहा वार्ड क्रमांक 11, 12 के मध्य तहसील ऑफिस के पास जहां कृषि विभाग, बी आर सी , बीईओ कार्यालय, तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय और न्यायालय सभी एक ही परिसर में संचालित है, जहां पर सार्वजनिक शौचालय स्थित है वहां पर जल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। सार्वजनिक शौचालय और वार्ड नंबर 10 ,11 के मध्य स्थित सार्वजनिक शौचालय विगत 25 30 दिनों से पानी की सुविधा नहीं होने के कारण शौचालय में ताला लटका हुआ है। जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस ओर मुख्य नगर पालिका अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष व नगर पंचायत प्रशासन गंभीरता से ध्यान नहीं देने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। जिसे तत्काल सुधार जाना चाहिए और लोगों को दैनिक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। साथ ही साथ नगर के नागरिकों को पेयजल के लिए भी अभी से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आम जनमानस को मूलभूत सुविधा लोकहित में सही पेयजल प्रबंधन के साथ उपलब्ध कराए जानी चाहिए।

You cannot copy content of this page