सचिव संघ के मांगों के समर्थन में पहूंचे जिला पंचायत सदस्य राजाराम तारम



बालोद/डौंडीलोहारा। जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के बैनरतले 120 पंचायत सचिव विगत 25 दिनों से शासकीयकरण की मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। जिनकी मांगों का समर्थन करते हुए पंडाल स्थल पर पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य राजाराम तारम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनते ही राज्य सरकार सभी सचिवों को शासकीय करने की मांगे, घोषणा पत्र में लिखा था। घोषणा पत्र बनाने वाले विजय बघेल सांसद डबल इंजन की सरकार में गृहमंत्री विजय शर्मा के मंच पर घोषणा करते हुए वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें साफ साफ कह रहे है कि सभी सचिवों को शासकीय किया जाएगा। लेकिन आज लगभग दो साल निकलने वाले है कान में जू तक नहीं रेंग रहे हैं। सचिव संघ को समर्थन करने पहुंचे विधायक प्रतिनिधि गोविंद चंन्द्राकर ने भी कहा विधानसभा चुनाव जीतने के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही 100 दिन में सचिव को शासकीय करने के साथ साथ मोदी की गारंटी भी है घोषणा पत्र में लिखा है तो मैं समर्थन करता हूं इनकी मांगे जायज है। जो भी जरूरत होगी हम सहयोग करेंगे। जिला पंचायत सदस्य राजाराम तारम ने कहा त्रि-स्तरीय पंचायत राज चुनाव समाप्त होने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य में सभी पंचायत सचिव एक सुत्रीय मांगों को लेकर 25 दिनों से शासकीयकरण को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। ग्राम पंचायत की व्यवस्था पूरी चरमराई हुई है। सरपंच और सचिव दोनों का सम्पर्क नहीं बनने से गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित हो रहा है। हैंड पंप,बोर का वाटर लेवल नीचे जाने से पानी नहीं मिल रहा है। सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार गारंटी मनरेगा का कार्य शुरू नहीं हो रहा है। राशनकार्ड,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए हितग्राही लाभान्वित नहीं हो रहे। तत्काल सचिवों की मांगों को पूरा करें और उनके पदस्थ पंचायतों में भेजें। इनकी मांगे जायज है। मैं उनका समर्थन करता हूं। साथ ही जनपद सदस्य डौंडीलोहारा जागेश्वर दर्रो , भुपेश नायक ने भी अपने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम पंचायत सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से पुरा व्यवस्था खराब हो गया है। इनकी मांगे जायज है। जहां पर भी जरूरत पड़ने पर हम सहयोग करेंगे। सरपंच, जनपद और जिला पंचायत का कार्य बाधित हो रहा है। राज्य सरकार को इस पर पहल करनी चाहिए। हड़ताल में सचिव संघ के अध्यक्ष चुनु राम सिन्हा , उपाध्यक्ष दिनेश गंजीर, राजेश्वरी पटेल, सचिव मेनन सिह अटल, सलाहकार देवलाल मालेकर, जागेश्वर साहू, प्रवक्ता द्वारिका प्रसाद चौधरी,कार्यालय प्रभारी खिलावन ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य बलदाऊ प्रसाद देवांगन,मोहित मालेकर, भुपेंद्र यादव,सरोज केराम,पवन टेभुर्ने,लक्ष्मन पटेल,योगेश साहू,टुमन भालेन्द्र, विदेश जगनायक, हेमंत केसरिया, गोविंद साहू, विष्णु सिन्हा,हुमन साहू शिव कुमार साहू,भागवत साहू, भुपेश देशमुख,डोमार कोसरिया, भुषण साहू रावेन्द्र मंडावी सहित बड़ी संख्या में सचिवों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page