DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दुर्ग में 6 साल की बच्ची के साथ हुई हैवानियत पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर कहा: दैहिक शोषण के विरुद्ध होनी चाहिए जागरूकता अभियान

बालोद। हिंद सेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी सहित आर्य सनातन समाज प्रादेशिक संस्था के संचालक राकेश जोशी सहित विभिन्न संगठन के लोगों ने राज्यपाल के नाम कलेक्टोरेट में ज्ञापन देकर दुर्ग में हुए अबोध नाबालिग बच्ची के साथ क्रूरता पूर्वक दैहिक शोषण व हत्या की निंदा की। आरोपी को फांसी देने की मांग की गई ।साथ ही शोषण के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाने की मांग भी की गई। ज्ञापन में कहा गया कि समाज सेवी संगठन हिन्द सेना एव आर्य सनातन समाज , मांग करती है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्कूलों में जन जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। जिससे बच्चे गुड टच ,बेड टच को जान सके। साथ ही बच्चों को अपनी सुरक्षा के लिए नैतिक शिक्षा प्रदान किया जाए। आर्य सनातन समाज के प्रदेश संचालक श्री जोशी ने कहा की ऐसी आपराधिक मामले को रोकने के लिए पहले नशा मुक्ति अभियान व यौन शिक्षा अभियान चलाना चाहिए। जो समाज व भारतीय संविधान द्वारा अनुचित कार्य को प्रतिबंध किया गया उन पर जन जागरूकता चलाना चाहिए । जिससे अपराध की रोकथाम किया जा सकता है। और लोगों में भारतीय संविधान के दंडात्मक कार्यवाही का भय हो ताकि ऐसी जघन्य अपराधों पर रोक लगे। श्री योगी ने भी कहा कि बच्चों और युवाओं को जागरूक करने की पहल प्रत्येक विद्यालय, महाविद्यालय में होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page