DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दुर्ग में हुई घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने जलाया सीएम और होम मिनिस्टर का पुतला, कांग्रेस भवन से ही पुतला जलाते हुए निकले, पुलिस को नहीं दे पाए पुतला छिनने का मौका

बालोद। दुर्ग में 6 साल की बच्ची के साथ हुई हैवानियत की घटना को लेकर कांग्रेसियों ने आक्रोश जताया है। साथ ही से भाजपा सरकार की लचर कानून व्यवस्था बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव और गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया। जिला कांग्रेस भवन बालोद के भीतर से ही पुतले को जलाते हुए कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए सामने आए। अक्सर पुतला दहन के दौरान पुलिस पहले से तैनात रहती थी और पुतला जलाने के प्रयास करने के दौरान ही कांग्रेसियों से पुतला छीनकर ले जाती थी। इस बार ऐसा ना हो इसलिए भवन के भीतर से ही कांग्रेस ने पुतला जलाते हुए बाहर आए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पुतला जलाते हुए सड़क पर फेंका फिर उसे पुतले को पुलिस छीनते और बुझाते इसके पहले ही एक कार्यकर्ता जलते पुतले को खंभे के सहारे उठाकर भागने लग गया और दूर जाकर पटका फिर । जैसे तैसे पुलिस वहां पहुंची और उसे बुझाने का प्रयास किया। इस प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े सहित अन्य मौजूद रहे। ज्ञात हो की दुर्ग जिला के मोहन नगर थाना अंतर्गत ओम नगर निवासी 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुराचार व हत्या तथा प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार घट रही अपराध की संवेदनशील घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व राज्य की लचर कानून व्यवस्था सहित गृह मंत्री से इस्तिफा की मांग को लेक मंगलवार को मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री का पुतला दहन का निर्देश जारी किया था। इसी क्रम में जिला मुख्यालय में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रदर्शन किया।

अब चुप रहना गुनाह है..

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि दुर्ग के ओम नगर में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे छत्तीसगढ़ को हिला कर रख दिया है.l। एक मासूम, जिसकी ज़िन्दगी अभी शुरू भी नहीं हुई थी,उसे इस हैवानियत का शिकार बना दिया गया और अफसोस.. भाजपा सरकार चुप है.। प्रदेश में बेटियाँ सुरक्षित नहीं, माँ-बहनें असुरक्षित हैं और अपराधी बेलगाम है। हर दिन हो रहे अपराध इस बात का सबूत हैं कि भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। इस अमानवीयता के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बालोद जिले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सरकार का पुतला दहन कर,
प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफे की माँग की गई। यह सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं.. यह उस हर माँ की चीख है, जिसकी बेटी असुरक्षित है। यह हर उस बच्ची की आँखों में पलते डर की आवाज़ है, जो हर दिन डर के साए में जी रही है। हमारी माँग साफ़ है,गृहमंत्री इस्तीफा दो! बेटियों को इंसाफ़ दो।

You cannot copy content of this page