बालोद निवासी एलएलबी की छात्रा कु. शीतल महोबिया ने हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में बनाई जगह



बालोद। एलएलबी की छात्रा कु. शीतल महोबिया पिता अजय महोबिया निवास गंज पारा बालोद ने हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते कु. शीतल महोबिया ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की मेरिट लिस्ट में दसवां स्थान प्राप्त कर बालोद जिले और अपने कॉलेज का नाम रोशन किया है। वे शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालोद की एल.एल.बी. (छठवें सेमेस्टर) की छात्रा थीं। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार, शिक्षकों और सहपाठियों में खुशी का माहौल है। शीतल ने कठिन परिश्रम और समर्पण से यह सफलता हासिल की है। शीतल अब आगे विधि संकाय मे ही एलएलएम की पढ़ाई कर रही है व हाल ही में हुए एलएलएम प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज कर चुकी हैं। उनकी यह सफलता भविष्य में उनकी विधि क्षेत्र में एक उज्ज्वल करियर की ओर संकेत करती है। बालोद कॉलेज प्रशासन एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने कु. शीतल महोबिया इस उपलब्धि पर हर्ष किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शभकामनाएँ दीं।

You cannot copy content of this page