DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्रामीणों से बर्तन चमकाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला पकड़ाया, पीतल, कांसा, स्टील, जर्मन के 526 किग्रा. वजन के बर्तन बराम

2 लाख 92101 रुपए के बर्तन और घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 70000 रू. जब्त, जिले के ग्रामीण क्षेत्रो मे भोले भाले लोगो के साथ हुए धोखाधड़ी का हुआ खुलासा

बालोद। प्रार्थी योगेन्द्र कुमार श्रीवास ग्राम परसदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक आरोपी द्वारा प्रार्थी एवं अन्य ग्रामीणों से पीतल एवं कांसा की पुरानी बर्तन को चमकाने तथा स्टील एवं जर्मन के बर्तन के बदले नयें बर्तन व ईनाम देने के नाम पर ग्रामीणों को अलग-अलग नाम पता बताकर बर्तन कीमती 179620 रूपये को ले जाकर ग्रामीणों को वापस न कर धोखाधड़ी किया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में दिनांक 03.03.2025 को धारा 318 (4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक श्री एस. आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक जोशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण एवं एसडीओपी गुण्डरदेही श्री. राजेश बागड़े के नेतृत्व में थाना गुण्डरदेही के धारा 318 (4) बी.एन.एस के अपराध में धोखाधड़ी कर ग्रामीणों से लियें बर्तन सहित अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु थाना गुण्डरदेही एवं सायबर सेल बालोद से विशेष टीम गठित किया गया था। प्रकरण की विवेचना के दौरान ग्रामीणों से जानकारी एकत्रित कर अज्ञात व्यक्ति की पता तलाश में टीम द्वारा आस-पास के शरहदी जिलो में टीम रवाना किया गया था। जिसे मुखबिर सूचना द्वारा जानकारी प्राप्त हुआ कि धमतरी क्षेत्र में किराये के मकान में गलत नाम व पता बताकर रहने की सूचना पर टीम द्वारा तस्दीक किया गया जो अपना नाम कृष्णा यादव पिता राधेलाल यादव के नाम से रह रहा था। जिसका सही नाम शेख सागर पिता शेख सादिक उम्र 34 वर्ष निवासी साहपुकुर (मध्यराम कृष्णापुर) थाना उमरगंज जिला दक्षिण दिनाशपुर पश्चिम बंगाल, हाल किराये के मकान संजय नगर गोसाई चौक थाना टिकरापारा जिला रायपुर (छ०ग०) का होना पाया गया। आरोपी से पुछताछ करने पर ग्रामीणों से धोखाधड़ी कर लिए बर्तन को अपने धमतरी के किराये के मकान में रखना बताया। जुर्म स्वीकार करने से आरोपी के कब्जे से पीतल का बर्तन वजनी 255 कि०ग्रा०, कांसा का बर्तन वजनी 64 कि०ग्रा०, जर्मन का बर्तन वजनी 138 कि०ग्रा०, स्टील का बर्तन वजनी 69 कि०ग्रा० कुल वजनी 526, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 70000 रू. कुल जुमला कीमती 3,62101रू. को जप्त किया गया। आरोपी की पहचान कार्यवाही प्रार्थी से कार्यपालिक मजिस्ट्रेट गुण्डरदेही द्वारा कराया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर सबूत पायें जाने से विधिवत् दिनांक 07.03.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया। आरोपी गिरफ्तारी एवं धोखधड़ी के बर्तन को बरामदगी में थाना प्रभारी गुण्डरदेही उ.नि. मनीष शेन्डे, सायबर सेल प्रभारी उ.निरी. जोगेन्द्र साहू प्र.आर. योगेश सिन्हा, प्र.आर. मुनेश्वर मरकाम, आर. विपिन गुप्ता, आर. राहुल मनहरे, आर. विकास साहू का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page