DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरमरा में बोर्ड परीक्षा जारी

बालोद। हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा का शुभारंभ पूरे प्रदेश में एक साथ संपन्न हुआ। प्रथम पेपर हिंदी था, प्रश्न पत्र बहुत ही अच्छा व सरल पूछे जाने के कारण सभी छात्र-छात्राओं जो कि इस परीक्षा में सम्मिलित हुए उनके चेहरे पर मुस्कान देखी गई। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरमरा में भी दसवीं की परीक्षा संपन्न हुआ, जिसमें कुल 76 छात्र- छात्राएं सम्मिलित हुए, और इस दौरान केंद्राध्यक्ष डॉक्टर बी. एल. साहसी (व्याख्याता) तथा सहायक केंद्राध्यक्ष वाय. आर.मेरिया( व्याख्याता )ने कक्ष केंद्र का औचक निरीक्षण किया इस दौरान पाया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है और प्रश्न पत्र अच्छा आने के कारण से सभी छात्र-छात्राएं अपने प्रश्न हल करने में लगे हुए थे। डॉक्टर साहसी ने बताया कि प्रश्न जो पूछे गए थे वह- छात्र-छात्राओं के अनुरूप थे। जिसके कारण सभी छात्र-छात्राएं बहुत ही अच्छे ढंग से हल करने में व्यस्त थे। मेरिया सर ने कहा कि- चुनावी वर्ष होने के बाद भी बच्चों ने अच्छे ढंग से तैयारी करके परीक्षा दिए हैं और आशा करता हूं कि इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहेगा।

You cannot copy content of this page