DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गौ सेवकों ने पकड़ा गौ तस्करी का मामला

बालोद। देवरी थाना क्षेत्र में इससे पूर्व भी गौ तस्करी करने वाले वाहनो को गौसेवकों ने पकड़ा था। इस बार भी बड़ी संख्या में बड़े वाहन में भरे गौ माता की बरामदगी हुई है। लगातार हो रहे गौ तस्करी व खासकर देवरी थाना क्षेत्र के मार्ग में यह चिंताजनक विषय है। गौसेवकों की मेहनत व निगरानी से इस बार भी तस्करी में प्रयुक्त वाहन को पकड़ा गया है। लेकिन रात्रि में पेट्रोलिंग में लगे पुलिस वाहन व मौजूद जवानों की नजर में आखिर ये गौ तस्कर कैसे नही आ रहे यह समझ से परे है? गौ सेवकों ने कहा देवरी व पिनकापार थाना क्षेत्र में जागरण की आवश्यकता बनी हुई है।

You cannot copy content of this page