DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बच्चों की परीक्षा पर एक पहल: जिला पंचायत सदस्य नीलिमा श्याम के युवा संगठन ने दिया 10वीं ,12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों को पेन

बालोद। जिला पंचायत बालोद क्षेत्र क्रमांक 11 के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य नीलिमा श्याम के नेतृत्व में उनके युवा संगठन द्वारा दसवीं व बारहवीं कक्षा के छात्र छात्राओं के बोर्ड एग्जाम पर उन्हें पेन वितरण किया गया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। आगे बच्चों के शिक्षा के लिए बेहतरीन काम करने का प्रयास सब मिलकर करेंगे।नीलिमा श्याम कोरोना काल से भी पहले से अपने गाँव के घर में बच्चो को मुफ़्त में शिक्षा देती आ रही है। बच्चो को शिक्षा के क्षेत्र में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करती है और एक शिक्षा है जो इंसान को अपने लक्ष्य की ओर और तर्कशील बना सकती है तो उनका पहला कार्य अपने युवा संगठन के साथ अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव घोटिया, साल्हे, गुजरा, भैसबोड़, बिटाल, चिखली, चिपरा, खलारी, एवं अन्य गांव में दसवी व बारहवी कक्षा के छात्र एवं छात्राओं को उनके बोर्ड एग्जाम के लिये पेन वितरण कर के उनको प्रोत्साहित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। जिनसे आने वाले समय में अपने लक्ष्य के लिए बच्चें और बेहतर कर सके । इस कार्यक्रम में उनके साथ उनके युवा संगठन से अनिल टेकाम,दीनू , डिंपल,प्रवीण देवांगन, नवीन सलाम, युवराज नेताम, खेमचंद सिवना,तुलाराम गौर, सुमेश्वर ताराम, गीतेश कचलाम, राजू कचलाम, गीतेश नागपुरिया, शैलेंद्र माहला, तुषार कचलाम , केशव दास मानिकपुरी, कमल उइके, देवेंद्र कचलाम, रविंद्र ध्रुवे, उत्तम साहू, भावेंद्र साहू,कविता साहू आदि युवा शामिल रहे ।

You cannot copy content of this page