DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवनिर्वाचित पार्षदों तथा नगर पालिका अध्यक्ष का सम्मान समारोह हुआ आयोजित

बालोद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद में बालोद के नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी , जिला कोषाध्यक्ष मोहन चोपड़ा , वार्ड क्र. 02 के पार्षद कमलेश सोनी तथा 20 वार्डो के पाषर्दो का सम्मान किया गया। जिसमें वार्ड क्र. 01 के पार्षद पुष्पा ईश्वर साहू, वार्ड क्र. 03 के किरण चंद्रहास साहू, वार्ड क्र. 04 के प्रीतम यादव, वार्ड 05 के कांति तरूण साहू, वार्ड 08 के रीता सोनी,वार्ड 12 के सुमित शर्मा,वार्ड 14 के आशा पटेल, वार्ड 15 के गोकुल कुमार, वार्ड 17 के गोमती बाई रात्रे, वार्ड 18 के गिरिजेश गुप्ता, वार्ड 19 के श्यामा यादव उपस्थित रहे मंचासिन बी.के. सरिता दीदी ने उपस्थित सभी अतिथियों को ब्रह्माकुमारीज संस्था का परिचय देते हुए भारत के प्राचीन राजयोग से अवगत कराया। आत्मा और परमात्मा के साथ सर्व संबंध जोड़ना ही राजयोग है। साथ ही राजयोग का अभ्यास कराया। मंचासिन वार्ड क्रं. 02 के पार्षद कमलेश सोनी ने कहा कि आध्यात्मिक सशक्त होना हम सभी के लिए बहुत आवश्यक है और हम सभी को अपने जीवन में जो भी सेवाएं मिलेगी हम उसे समर्पण भाव से करेंगें। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस संस्था से मेरा बहुत पुराना संबंध है। शिवबाबा का व दीदीयों का आशीर्वाद सदा मेरे साथ है। अब हम सभी को मिलकर बालोद को नई ऊंचाईयों तक ले जाना हैं। संस्था की मुख्य संचालिका बी.के. विजयलक्ष्मी दीदी ने सभी को बधाईयां एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान की ओर से आपको ये संदेश देते है कि आप अपने जीवन में इन तीनों बातो की स्मृति रखेंगे तो आप हर कार्य में सफल होंगे- निमित्त भाव, निर्माण भाव और निर्मल वाणी ।उपर्युक्त कार्यक्रम का मंच संचालन भोपसिंह साहू ने किया। अतिथियों का स्वागत गुलदस्ते, बैज एवं तिलक व स्वागत नृत्य द्वारा किया गया। अंत में सभी पार्षद एवं नगर पालिका अध्यक्ष का सम्मान श्रीफल, शॉल एवं ईश्वरीय सौगात से किया गया। अंत में ब्रह्मभोजन किया गया।

You cannot copy content of this page