DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धनेश साहू ने किया 8वी बार रक्तदान

बालोद। युवा प्रकोष्ठ सचिव तहसील साहू समाज डौंडीलोहारा तथा विधि विभाग के स्टूडेंट धनेश साहू ने शनिवार को जिला अस्पताल बालोद में एक माइग्रेन के मरीज को ब्लड देकर अपना आठवां रक्तदान किया। धनेश साहू शुरू से ही राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड क्रॉस, रेड रिबन, तथा छात्र युवा मंच जैसे एनजीओ से समाज सेवा के क्षेत्र में जुड़े हुए हैं। रक्तदान के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में भी अपना योगदान देते रहते हैं। और लोगों को भी रक्तदान के लिए तथा अन्य जागरूकताओं के लिए जागरूक करने का प्रयास करते रहते हैं। धनेश साहु ने बताया कि जब से वह रक्तदान करते आ रहे हैं तब से उन्हें गंभीर बीमारी का कभी खतरा नहीं हुआ। रक्तदान करने का उद्देश्य शिक्षा जीवन के लिए और जीवन वतन के लिए इसी उद्देश्य से आगे बढ़ते जा रहे हैं।

You cannot copy content of this page