बालोद जिले में पालिका चुनाव में ऐतिहासिक जीत के सूत्रधार यशवंत जैन को अब मिला कांकेर जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की जिम्मेदारी, भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी हुई सूची



बालोद। कांकेर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पालिका चुनाव में कांकेर और बालोद जिले में ऐतिहासिक जीत के सूत्रधार रहे यशवंत जैन को अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिला पंचायत अध्यक्ष कांकेर के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
जैन इससे पहले भी कई चुनाव एवं संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी सफलता पूर्वक निभा चुके हैं, और उनके नेतृत्व में भाजपा को उल्लेखनीय सफलता मिली है। पालिका चुनावों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। आजादी के बाद पहली बार कांकेर नगरपालिका में भाजपा का अध्यक्ष बना। इसके अलावा चारामा को छोड़कर जिले की सभी नगर पंचायतों में भी भाजपा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। संगठन और चुनाव में मजबूत रणनीति तैयार करने की वजह से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिला पंचायत अध्यक्ष कांकेर के चयन के लिए यशवंत जैन को जिम्मेदारी सौंपी है। अब जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा नेतृत्व को यशवंत जैन से बड़ी उम्मीदें हैं। पार्टी को उम्मीद है कि यशवंत जैन के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी भाजपा अपनी विजय पताका फहराने में सफल होगी। पार्टी ने इस चुनाव को पूरी गंभीरता से लेते हुए संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति के तहत दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि अधिकतम सदस्यों का समर्थन प्राप्त कर पार्टी अपनी स्थिति मजबूत कर सके।

You cannot copy content of this page