चौरेल में हुई पति पत्नी की चुनावी जीत: जनपद सदस्य बने नीतीश मोंटी यादव, पूर्व में भी रह चुके जिला पंचायत सदस्य, उनकी पत्नी पूजा भी इस बार सरपंच चुनाव जीती



बालोद। गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चौरेल के रहने वाले नीतीश मोंटी यादव ने इस बार जनपद सदस्य चुनाव में जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही उन्हें बधाई का सिलसिला जारी है। ज्ञात हो कि पूर्व में नीतीश मोंटी यादव जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। वर्तमान में उन्होंने भाजपा समर्थित जनपद सदस्य के रूप में प्रत्याशी बनते हुए चुनाव लड़ा और निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को 524 वोट से हराते हुए जनपद सदस्य का चुनाव जीते हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी पूजा मोंटी यादव चौरैल की सरपंच बनने में कामयाब हुई है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लीकेश्वरी को 16 वोट से हराई है। इस तरह पंचायती राज में अब दोनों ही पति पत्नी जनप्रतिनिधि बन चुके हैं। नीतीश मोंटी यादव के सदस्य निर्वाचित होने सहित पत्नी के भी सरपंच बनने पर भाजपाइयों सहित समस्त ग्रामीण मतदाताओं में हर्ष का माहौल है। आपको बता दें कि गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद सदस्य के रूप में 10 भाजपा से और 10 कांग्रेस और चार निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीतकर आए हैं। अध्यक्ष बनने को लेकर बहुमत हासिल करने के लिए भाजपा कांग्रेस दोनों में निर्दलीयों को अपनी ओर करने को लेकर खींचतान जारी है। इस बीच चूंकि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। उनके चुनाव जीत पर बधाई देने वाले में डागेश चंद्राकर,पोषण चंद्राकर,मुकेश देशमुख,घना चंद्राकर,हस्तु चंद्राकर अरविंद चंद्राकर नवीन चंद्राकर,,पवन साहू,संतोष साहू,मिलन साहू,परस सपहा,नीलकंठ निषाद,कामेश्वर निषाद,चंद्रभूषण टण्डन,समारू टण्डन,जितेश सेन,राजा ,कुलेश देशमुख,विष्णु देशमुख,लखन चंद्राकर,देवानंद साहू,नामदेव ढीमर,कन्हैया ढीमर,संतोष ठाकुर, आशीष साहू,को देशमुख हीरालाल ढीमर, नीलमणि यादव,, गोलू यादव, अग्रहिज साहू, गिरधर साहू आदि शामिल हैं।

You cannot copy content of this page