DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षा के साथ कर रहे समाज सेवा : मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मानित लाल रघुवीर सिंह ठाकुर करते हैं समाज हित में हर तीन माह में रक्तदान

बालोद। हाल ही में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2024 से बालोद कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल द्वारा शिक्षा दूत शिक्षक सम्मान से लाल रघुवीर सिंह ठाकुर सम्मानित हुए हैं जो शिक्षा के साथ साथ समाज हित में भी काम करते हैं इस क्रम में वे हर तीन माह में रक्तदान कर दूसरों को भी महादान के लिए प्रेरित करते हैं। शुक्रवार को भी ग्राम देवारभाट (बालोद) निवासी शिक्षा दूत शिक्षक समाज सेवी लाल रघुवीर सिंह ठाकुर (44 वर्ष) ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। इस दौरान ब्लड बैंक स्टाफ डॉक्टर अजय साहू, उत्तम टंडन, दिलीप कुमार ,अभिमन्यु करपाल उपस्थित थे।। ज्ञात हो कि लाल रघुवीर सिंह ठाकुर 2017 से लगातार हर तीन में रक्त दान करते आ रहे है। 28 फ़रवरी 2025 को अपना बी पॉजिटिव रक्तदान का 23 वी बार उन्होंने रक्तदान किया। उनका मानना है कि रक्तदान श्रेष्ठ दान व श्रेष्ठ कर्म है। प्रत्येक इंसान को इंसानियत की खातिर अपने जीवन में रक्तदान करना चाहिए ।उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। मानव रक्त से ही किसी मरीज को तत्काल रक्त की पूर्ति हो सकती। रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी नहीं आती। सभी स्वस्थ युवा को रक्तदान करना चाहिए। इसके पूर्व भी मरणोपरान्त समाज हित मे लाल रघुवीर सिंह ठाकुर मार्च 2022 में समाज हित में देहदान की घोषणा पत्र मेडिकल कॉलेज रायपुर को भेज चुके हैं। उनके इन्हीं समाज सेवा और शिक्षा में नवाचार को देखते हुए उन्हें कलेक्टर ने विगत दिनों सम्मानित किया है।

You cannot copy content of this page