DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडी लोहारा के पुराने अस्पताल स्व रानी झमित कुंवर देवी स्वास्थ्य केंद्र में शुरू होगा ओपीडी, भवन का भी होगा जीर्णोद्धार, स्वास्थ्य मंत्री से नगर पंचायत अध्यक्ष ने की मुलाकात, मिला आश्वासन

बालोद/ डौंडीलोहारा । डौंडीलोहारा में स्थित पुराने अस्पताल स्व. रानी झमित कुंवर देवी स्वास्थ्य केंद्र में फिर से ओपीडी शुरू करने और उक्त भवन के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से प्रत्यक्ष मुलाकात कर अपनी मांग रखी। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने अधिकारियों से बात कर आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द वहां ओपीडी सेंटर चालू करेंगे। नगर में स्थित पुराने अस्पताल जो कि स्व रानी झमित कुंवर देवी स्वास्थ्य केंद्र के नाम से जाना जाता है, आज भी स्थित है। लेकिन पिछले शासन काल के दौरान नया भवन बन जाने के कारण अस्पताल शहर से दूर भी हो चुका है। जिसे देखते हुए पहले से ही युवराज लाल निवेंद्र द्वारा पुराने भवन में ओपीडी व्यवस्था शुरू करने की मांग की जा रही थी। ताकि सामान्य छोटी-मोटी तकलीफों के लिए शहर से दूर स्वास्थ्य केंद्र ना जाना पड़े और पुराने अस्पताल में ही उन्हें सुविधा मिल सके। भवन की स्थिति भी काफी जर्जर है। जिसे देखते हुए इसके जीर्णोद्धार की भी जरूरत है। इन दोनों प्रमुख मांगों को लेकर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की। जिस पर उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन मिल गया है। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने मंत्री का आभार जताया। इस मुलाकात के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा , पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य देवेंद्र जायसवाल , लाल कौशल सिंह टेकाम, होरीलाल रावटे, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन निषाद , रेंगाडबरी मंडल अध्यक्ष उत्तरा धरेन्द्र, सूर्यकला ठाकुर, पार्षद,सुभद्रा टांडेकर शोभा राजपूत, बिरसिंह, रेवती कोलियारे, नेहा उपाध्याय ,ममता यादव,शिवानी भंसाली,निखिल शर्मा, अरुण उपाध्याय ,प्रणव साहू, पूनम जैन,दिलीप बाफना, दीपक थवानी,मनीष राजपूत,उत्तम मालेकर आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page