शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकट्टा में भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में हाथ धुलाई कार्यक्रम से दियाग्य स्वच्छता का संदेश



छात्र छात्राओं ने हाथ धुलाई कर ली शपथ,कहा: हम स्वच्छता को अपनाएगें

राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने बताए साबुन से हाथ धुलाई के फायदे

बालोद। डौण्डी लोहारा विकासखण्ड आदिवासी वनांचल ग्राम मड़ियाकट्टा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली व राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा लाइफबॉय के साथ साझेदारी में सभी स्कूली बच्चों व शिक्षकों में अच्छे स्वास्थ्य की आदतों को बढ़ावा देने तथा स्वस्थ आदतों को विकसित व प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालयों में PROMOTING THE AI HIPPO TOOL के तहत स्कूली बच्चों तथा युवाओ के माध्यम से लाइफबॉय से हस्त प्रच्छालन (HAND WASH) किया जाना है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने बच्चों को लाइफबॉय साबुन हाथ धुलाई करवा कर बच्चो को शपथ दिलाई, कहा हम स्वच्छता-संस्कार को अपनाएगें। हाथ धुलाई की तरीका बताया।
राज्यपाल पुरस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने लाइफबॉय साबुन हाथ धोने के फायदे बताए। जैसे कीटाणुओं से सुरक्षा लाइफबॉय साबुन में मौजूद एक्टिव सिल्वर फार्मूला त्वचा से हानिकारक कीटाणु को हटाया है। त्वचा की देखभाल लाइफबॉय साबुन में एलोवेरा शहद और सक्रिय चारकोल जैसे पोषक तत्व होते है। स्वच्छता बनाए रखना आसान लाइफबॉय साबुन का इस्तेमाल करके आप आसानी से अपनी त्वचाको साफ और सुरक्षित कर सकते है।रोगाणुओं के प्रसार से लड़ना टी ट्री ऑयल वाले लाइफबॉय साबुन के रोगाणु रोधी गुण रोगाणुओं प्रसार से लड़ने में मदद करते है। परिवार को स्वस्थ रखना लाइफबॉय साबुन का इस्तेमाल करके आप अपने परिवार को कीटाणओं से सुरक्षित रख सकते है। त्वचा को सुंदर खुशबूदार बनाना लाइफबॉय साबुन में सुगंधें होती है जो त्वचा को सुंदर खुशबूदार बनाती है। लाइफबॉय ने हाथ धोने के आदत को बढ़ाने के लिए किए कई अभियान चलाए है इन अभियानों का मकसद बच्चों में हाथ धोने की आदत को बढ़ाना और दुनिया में हाथ की आदतों को बदलना है। इस अवसर शिक्षक परसराम साहु दीनदयाल अटल सुनिल कुमार अलेन्द्र नारदराम भुआर्य भूमिका मोवाड़े उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page