DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सड़क हादसे में हुई बाइक सवार की मौके पर मौत

बालोद/डौंडीलोहारा। दल्ली राजहरा से राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर डौंडीलोहारा के पास एक 12 चक्का हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर ही हृदय विदारक घटना से मौत के बाद आसपास दहशत का माहौल बन गया। लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जानकारी के अनुसार उक्त घटना लोहार नगर में मुख्य मार्ग पर स्थित मस्जिद के पास हुई। 12 चक्का हाइवा क्रमांक सीजी 24 वी 8883 और बाइक क्रमांक सीजी 04 डीएफ 5464 दोनों ही लोहारा से राजनांदगांव की ओर जा रहे थे। बताते हैं कि ओवरटेक करने के दौरान हाईवा चालक की लापरवाही से मोटरसाइकिल सवार को टक्कर लग गई और अनियंत्रित होकर बाइक, हाईसा के चक्के के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही बाइक सवार व्यक्ति के दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद हाईवा चालक फरार हो गया। आगे की कार्रवाई में लोहारा पुलिस जुटी हुई है।वही जानकारी के मुताबिक मृतक ग्राम बुंदेली का रहने वाला पाली राम नायक उम्र 60 वर्ष था। देर शाम को पुलिस ने फरार चालक को गिरफ्तार भी कर लिया है जानकारी के अनुसार पाली राम नायक कोड़ेकसा के शादी कार्यक्रम से लौट रहा था और अपनी बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान रेत से भरी हाईवा चालक ने लापरवाही पूर्वक ओवरटेक करते हुए बाइक को चपेट में ले लिया। जिसमें पाली राम नायक की मौत हो गई।

You cannot copy content of this page