बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम हथौद (करहीभदर) में इस बार पंचायत चुनाव दिलचस्प रहा। यहां सरपंच एस.सी महिला आरक्षित था । जिसके चलते एस. सी समाज ने भी बढ़ चढ़ कर नामांकन भरा था। सरपंच पद के लिये 3 प्रत्याशी मैदान में थे । जिसमें लता किशोर सांगरे को विजय हासिल हुई । उन्हें 354 वोट मिले । तो वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी अहिल्या सोनवानी को 165 वोट मिले। इसी तरह अश्वनी विनोद सांगरे को 272 वोट मिले । इस तरह 62 वोट के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर लता किशोर सांगरे सरपंच बनी। देर रात तक गहमा गहमी के माहौल के बीच मतगणना होती रही। तो वहीं सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक जुटे रहे। गांव के समर्थक तिलक देवांगन लोकनाथ (गोलू) मंडावी रोशन देवांगन मनीष देवांगन सूरज कौशिक करण कौशिक एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्राम हथौद में लता किशोर सांगरे बने सरपंच, 3 प्रत्याशी थे मैदान में, 62 वोट के अंतर से हुई जीत
