DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 में तोमन साहू की हुई ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय चंद्राकर हारे

बालोद । जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी तोमन साहू ने भारी बहुमत से विजय प्राप्त की है। तोमन से अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को दिया है। जिनकी कड़ी मेहनत और समर्थन ने उन्हें इस चुनावी मुकाबले में सफल बनाया। इसके साथ ही, उन्होंने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। जिनके समर्थन ने उन्हें इस जीत की ओर अग्रसर किया। तोमन का मानना है कि यह जीत उनके लिए एक नई जिम्मेदारी है, और वह क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे। यह जीत न केवल तोमन साहू के लिए एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक, और आर्थिक विकास के लिए एक नई उम्मीद का प्रतीक बन चुकी है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र के बेहतर विकास का रोडमैप तैयार होने की संभावना है। तोमन साहू की सफलता आने वाले चुनावों में भी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है, क्योंकि यह जीत दर्शाती है कि क्षेत्र के लोग अब विकास की ओर अग्रसर होने के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय चंद्राकर की हो गई

ज्ञात हो कि उक्त क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। पिछले बार इस क्षेत्र से बरही की धनेश्वरी नरेंद्र सिन्हा जिला पंचायत सदस्य थी। जो कांग्रेस समर्थित थी। तो वही इस बार कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के तौर पर निपानी के दिग्गज कांग्रेसी संजय चंद्राकर को मैदान में उतारा था। जो बालोद जिला बनने पर प्रथम जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी रह चुके थे। लेकिन अपने ही गढ़ में कांग्रेस हार गई और भाजपा समर्थित प्रत्याशी तोमन साहू ने बड़ी जीत दर्ज की।

You cannot copy content of this page