DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परसदा (ज) में भाजपा समर्थित राजू लाल आर्य बने सरपंच, 9 प्रत्याशी थे मैदान में,36 वोट के अंतर से हुई जीत

बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम परसदा (जगन्नाथपुर) में इस बार पंचायत चुनाव दिलचस्प रहा। यहां सरपंच पद एसटी मुक्त के लिए आरक्षित था। जिसके चलते आदिवासी समाज से आने वाले महिला सहित पुरुषों ने भी बढ़-चढ़कर नामांकन भरा था। सरपंच पद के लिए 9-9 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें राजू लाल आर्य को विजय हासिल हुआ। उन्हें 257 वोट मिले। तो वही निकटतम प्रतिद्वंदी द्वारका ध्रुवे को 221 वोट मिले। इसी तरह अन्य प्रत्याशी रमेश कोमा को 184, हीरामन पटेल को 113,दुखित चुरेंद्र को 111, दीपक चुरेंद्र को 69, निर्मला पुसरिया को 67, बिसरू खेर को 47 और सबसे कम आसाराम को 9 वोट मिले। इस तरह 36 वोट के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर भाजपा समर्थित राजू लाल आर्य यहां के सरपंच बने। देर रात तक गहमा गहमी के माहौल के बीच मतगणना होती रही। तो वही सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक डटे रहे।

You cannot copy content of this page