सशक्त ऐप से चोरी की बाइक पकड़ने में मिली सफलता, नाबालिग निकले 2 बाइक चोर, 2 मोटर सायकल की गई जप्त
बालोद। लगातार क्षेत्र में हो रही बाईक चोरी को रोकने व आरोपियों को पकड़ने हेतु पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर.भगत के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, एवं अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में हो रहे बाइक चोरी को रोकने एवं छोटी बड़ी चोरी को गंभीरता पूर्वक लेते हुऐ आरोपी को पकड़ने हेतु निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय द्वारा एक विशेष टीम गठित किया गया था। जिसके तहत दो बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग को पकड़ा। जिनसे चोरी हुई दो बाइक बरामद कर ली है। उक्त चोरों द्वारा दोनों ही बाइक मेला क्षेत्र से चुराया गया था।
मामला क्रमांक 01ः- दिनांक 11.01.2025 को प्रार्थी उदित नारायण सिन्हा पिता मुकेश कुमार सिन्हा उम्र 18 वर्ष निवासी घुमका थाना बालोद द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने मोटर सायकल हीरो होण्डा स्पेलण्डर प्रो क्रमांक CG 07 AD 0102 को लेकर मालीघोरी मण्डाई देखने गया था, खपरी चौक के पास शाम करीबन 05;30 बजे मोटर सायकल हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्रो को लाक करके खड़ी किया था, मंडई देखकर रात्रि करीबन 08ः45 बजे आकर देखा तो खड़े किये स्थान पर इनके मोटर सायकल हीरो होण्डा स्पेलण्डर प्रो क्रमांक CG 07 AD 0102 नही था। जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 13/2025 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर आरोपी व मोटर सायकल का पता तलाश किया जा रहा था।
मामला क्रमांक02:- दिनांक 04.01.2025 को प्रार्थी लीलाधर साहू पिता स्व.पूरन लाल साहू उम्र 41 वर्ष साकिन ओरमा थाना व जिला बालोद अपने साला टेकराम साहू के घर ग्राम बघमरा में मण्डई घुमने अपने मोटर सायकल सीडी डीलक्स क्रमांक DL 75 BD 8556 से रात्रि करीबन 07ः00 बजे पहुंच कर अपने मोटर सायकल को टेकराम साहू के घर के सामने खड़ी कर घर अंदर चला गया उसके बाद अपने साला टेकाराम साहू के साथ मंडाई घुमने चला गया। जो रात्रि करीबन 09ः00 बजे वापस घर के पास आकर देखा तो मोटर सायकल खड़ी स्थान पर नही था जिसका पता तलाश करने के बाद भी नही मिला किसी अज्ञात चोर द्वारा मोटर सायकल सीडी डीलक्स क्रमांक DL 75 BD 8556 को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 38/2025 कायम कर आरोपी व मोटर सायकल का पता तलाश किया जा रहा था।
ऐसे मिला सुराग
पता तलाश के दौरान मुखबिर से पता चला कि पाररास के तरफ से विधि से संघर्षरत् बालक मोटर साइकिल बेचने के फिराक में घुम रहें है। जिससे पुछने पर अपने पड़ोसी का मोटरसाइकिल लेकर घूमने साथी के साथ आना बताए। तत्काल सशक्त एप में उक्त वाहन को सर्च करने पर चोरी का वाहन होना पता चलने से पूछताछ करने पर मालीघोरी मड़ई और बघमरा से चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी के दोनों मोटरसाइकिल को बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाईक चोर को पकड़ने में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, प्र.आर. हरिषचंद्र सिन्हा, प्र.आर. दुर्याेधन यादव, आरक्षक मोहन कोकिला, आरक्षक संजय सोनी, नागेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।
जानिए सशक्त ऐप के बारे में
वाहन चोरी की रोकथाम के लिए दुर्ग पुलिस ने इस ऐप को विकसित किया है. इस ऐप की मदद से चोरी हुए वाहनों की पहचान और बरामदगी में तेज़ी आ रही है.
सशक्त ऐप के फ़ायदे:
इस ऐप की मदद से पुलिस को चोरी हुए वाहनों की पहचान करने और बरामद करने में आसानी होती है. इस ऐप में विभागीय आदेश के साथ-साथ विभिन्न अपराधों से संबंधित अधिनियम भी अपलोड किए गए हैं. इस ऐप की मदद से पुलिस की कार्य प्रणाली में गुणवत्ता सुधार में मदद मिल रही है.
अगर आपकी बाइक चोरी हो जाए, तो आपको ये कदम उठाने चाहिए:
नज़दीकी पुलिस स्टेशन में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराएं.
चोरी की रिपोर्ट करते समय, संबंधित पुलिस अधिकारी को अपना चेसिस नंबर, सीरियल नंबर, आरटीओ का विवरण बताएं.
अपनी बाइक में जीपीएस ट्रैकर लगाया है, तो ऐप का इस्तेमाल करके सटीक स्थान का पता लगाएं.
