DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक फर्जीवाड़ा ऐसा भी: जान के रह जाएंगे हैरान! पंचायत में चल रहा अजब गजब खेल….

बालोद। कई ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों द्वारा अपनी पंचायत के नाम पर फर्जी बिलों का भुगतान कर भ्रष्टाचार करने के कई मामले आपने अक्सर देखे होंगे, किंतु बालोद जिले की एक पंचायत द्वारा दूसरी पंचायत के बिल का भुगतान कर एक नया ही खेल खेले जाने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है।बता दे कि बालोद जिले की ग्राम पंचायत (बी.) जामगांव के तात्कालिक सरपंच व सचिव पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा एक ग्रामीण द्वारा कलेक्टर से लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने आरटीआई से प्राप्त जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत को 15 वें वित्त में 32 लाख प्राप्त हुए थे, किन्तु पंचायत द्वारा 62 लाख रुपए का व्यय बताया गया है, जो समझ से परे हैं। वहीं बेहद आश्चर्यजनक तरीके से ग्राम पंचायत (बी.) जामगांव की तात्कालिक सरपंच पुष्पा देवांगन और सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत करहीभदर के नाम से सामग्री खरीदी के एक बिल का भुगतान अपनी पंचायत की राशि से कर दिया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा दोनों ही मामले को लेकर कलेक्टर से सहप्रमाण लिखित शिकायत कर जांच करवा दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है। गौरतलब है कि एक ग्राम पंचायत के बिल का भुगतान दूसरी पंचायत से किया जाना एक गंभीर अनियमितता है। वहीं इस अजीबोगरीब खेल के मामले को लेकर जिला कलेक्टर को शिकायत किए जाने के बाद संबंधित अधिकारियों के द्वारा जांच की बात कही जा रही है। इस प्रकार से सरपंचों और सचिवों के द्वारा शासकीय राशि के गबन और भ्रष्टाचार के कई मामले आने के बाद भी जिले के एक आला अधिकारी के द्वारा भ्रष्ट सरपंचों को बचाया जाता है, जिसके कारण जिले में भ्रष्ट सरपंचों के हौंसले बुलंद है।उल्लेखनीय है कि बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक की ग्राम पंचायत चिखली की पूर्व सरपंच अहिल्या बाई रावटे के द्वारा सप्लायर के साथ मिलीभगत कर लाखों रुपए का गबन किए जाने का आरोप सिद्ध हो जाने और जिला पंचायत के द्वारा चिखली पंचायत में हुए भ्रष्टाचार को लेकर संबंधितों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने हेतु दो बार पत्र जारी करने के बाद भी आज पर्यंत तक कोई भी कार्यवाही पुलिस विभाग द्वारा नहीं की गई। सूत्रों की मानें तो जिले के एक अधिकारी और कुछ नेताओं के कहने पर पुलिस विभाग कार्यवाही करने से बच रहा है, वहीं एसडीएम डौंडी के द्वारा धारा 40 के तहत कार्यवाही को भी रोक कर रखा गया है। उक्त चिखली प्रकरण को लेकर अब शिकायतकर्ता जल्द ही उच्च न्यायालय की शरण में जाने की तैयारी में है। उक्त (बी.) जामगांव पंचायत प्रकरण के संबंध में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि उक्त मामले को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। संबंधित सीईओ जनपद के माध्यम से जांच करवाने के पश्चात दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

You cannot copy content of this page