DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पापरा की महिला कमांडो ने किया मतदाताओं को जागरूक, बुजुर्ग और दिव्यांगों को स्कूटी से मतदान केंद्र तक भी पहुंचाया

बालोद। ग्राम पापरा की महिला कमांडो की टीम द्वारा बुजुर्ग और दिव्यांग लोगो को स्कूटी के माध्यम से मतदान केन्द्र तक पहुंचाने का कार्य किया गया। साथ ही लोगों को चुनाव चिन्ह पर एक ही बार सील लगाने की सलाह दी गई ताकि वोट खराब ना हो और शत प्रतिशत मतदान हो सके। पंचायत चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर व मतपेटी द्वारा करवाया गया l जिसमें लोगो को विशेष सावधानी बरतने की सलाह महिला कमांडो द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को दिया गया।
सभी व्यक्ति एक ही प्रत्याशी पर सील लगावे व सील लगाने के बाद थोड़ी देर सूखने दे ताकि सील दूसरे प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह पर दुबारा न लगे ऐसी पूरी महिला कमांडो द्वारा जानकारी दी गई। चुनाव बिना किसी दिक्कत व स्वतंत्र, निपक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से हो सके इसका विशेष ध्यान दिया गया।

You cannot copy content of this page