DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक नजारा ऐसा भी: प्रचार के दौरान आमने-सामने आ गई प्रतिद्वंद्वी महिलाएं, हुआ आत्मीय भेंट, पल भर के लिए भूल गई राजनीति, दीदी बहना का बन गया रिश्ता

बालोद। राजनीति में मतभेद हो सकते हैं पर मनभेद नहीं होना चाहिए, राजनीति में उतरना और जीत हासिल करना अपनी अपनी किस्मत और छवि की बात होती है। पर बालोद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 में एक नजारा ऐसा देखने को मिला, जहां दो प्रतिद्वंद्वी महिलाएं प्रचार के दौरान ग्राम लाटाबोड़ में आमने-सामने आ गई । भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी कृतिका साहू और कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी पूजा वैभव साहू, जिनकी तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। वह कुछ पल था जब दोनों राजनीति भूल गई और दीदी बहना के रिश्ते से जुड़ गई। जहां पूजा वैभव साहू ने चरण स्पर्श कर प्रतिद्वंद्वी कृतिका साहू से आशीर्वाद लिया तो वही एक दीदी की तरह कृतिका साहू ने बहना कहते हुए पूजा को गले से लगाकर स्नेह जताया। यह खूबसूरत पल और तस्वीर राजनीति की गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

You cannot copy content of this page