शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन



बालोद। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा बालोद में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह महाविद्यालय परिसर में आयोजित की गई । समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. भूपेंद्र कुलदीप कुलसचिव हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग , विशिष्ट अतिथि डॉ. चंदना बोस प्राचार्य शहीद कौशल यादव महाविद्यालय गुण्डरदेही और कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता ने की । उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह के प्रारंभ में विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना , राजकीय गीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता द्वारा महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया l
शहीदों के पिता मुनिलाल निषाद एवं आर.एन.सिन्हा जी का विशेष सम्मान किया गया। अतिथियों का स्मृति चिन्ह, शॉल ,पौधा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया । छात्रा पायल निषाद द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. भूपेंद्र कुलदीप जी का स्केच बनाकर भेंट किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के “न्यूज लेटर” का विमोचन किया गया । सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अथितियों द्वारा सम्मानित किया गया ।
इस वर्ष महाविद्यालय द्वारा 5 विशेष पुरस्कार की घोषणा की गई जिनमें –
प्रथम विशेष पुरस्कार शहीद दुर्वासा निषाद स्मृति पुरस्कार सर्वोच्च अंक स्नातक प्रदत्त शहीद दुर्वासा निषाद परिवार प्राप्तकर्ता छात्रा कु. तृप्ति निर्मलकर
द्वितीय विशेष पुरस्कार स्व. सौ. शालिनी दशपुत्रे स्मृति पुरस्कार सर्वोच्च अंक स्नातकोत्तर गणित प्रदत्त सुपुत्र डॉ. समीर दशपुत्रे सहायक प्राध्यापक गणित प्राप्तकर्ता छात्र राजेश कुमार
तृतीय विशेष पुरस्कार स्व. श्री लेखराम साहू स्मृति पुरस्कार सर्वोच्च अंक स्नातक रसायन प्रदत् सुपुत्री डॉ. अरुणा साव सहायक प्राध्यापक रसायनशास्त्र प्राप्तकर्ता छात्रा कु. भूमिका यादव
चतुर्थ विशेष पुरस्कार स्व. श्री सतीश नारायण राव दशपुत्रे खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदत्त सुपुत्र डॉ. समीर दशपुत्रे सहायक प्राध्यापक गणित प्राप्तकर्ता छात्रा कु. हेमा मंडावी एवं छात्र करण कुमार
पंचम विशेष पुरस्कार सर्वोच्च अंक स्नातकोत्तर प्रदत्त प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता प्राप्तकर्ता कु किरण निषाद छात्रा एम.ए. समाजशास्त्र ।
इसके अतिरिक्त बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा कु. पायल निषाद को बेंगलुरू में आयोजित साउथ ईस्ट जोन फेस्टिवल 2024 रंगोली प्रतियोगिता में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग और शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा का प्रतिनिधित्व करने , बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हेमा मांडवी को वेट लिफ्टिंग ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने, बीए प्रथम वर्ष के छात्र करण कुमार को स्टेट लेवल इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने, पीजीडीसीए के छात्र यशवंत टंडन को छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा में 15 अगस्त 2024 को 77 फीट राष्ट्रीय ध्वज फहराया और महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने तथा छात्र खुमान विश्वकर्मा बीए तृतीय वर्ष, दिनेश बंजारे एम.ए. समाजशास्त्र एवं करण कुमार साहू एम.ए. राजनीतिशास्त्र को युवा उत्सव 2024 में अंतर महाविदयालयीन क्विज़ प्रतियोगिता में तृतीय स्थान अर्जित करने पर महाविद्यालय द्वारा उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा प्लास्टिक एवं अपशिष्ट पदार्थों से निर्मित मॉडल और कढ़ाई-बुनाई की गई वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई गई । विद्यार्थियों की प्रदर्शनी को अतिथियों द्वारा सराहना की गई और उन्हें प्रोत्साहित किया गया । श्री शिवकुमार कोसरे प्रयोगशाला तकनीशियन द्वारा माँ सरस्वती की शिल्पकाष्ठ की प्रतिमा महाविद्यालय परिवार को भेंट की गई , विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय परिसर में स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई एवं रुपए 5000 की राशि सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के लिए आगामी सत्र से देने की घोषणा की गई । फिल्मी गीत, छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य और नाटक पर विद्यार्थियों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. अरुणा साव और सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती दीपिका कंवर ने किया । राकेश कुंभकार और दिव्या रानी ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण, कार्यलयीन कर्मचारीगण एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे । वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. रश्मि सिंह द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया । सांकृतिक प्रभारी द्वारा राष्ट्रगान गायन के पश्चात समारोह के समापन की घोषणा की गई।

You cannot copy content of this page