DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 में कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी संजय चंद्राकर लड़ रहे हैं चुनाव, रह चुके हैं प्रथम जिला पंचायत उपाध्यक्ष, किसानों के बीच है उनकी अच्छी पकड़

बालोद। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 में चुनावी मुकाबला रोचक बना हुआ है। जहां इस क्षेत्र में भाजपा ने युवा प्रत्याशी तोमन साहू को मैदान में उतारा है। तो वहीं कांग्रेस से दिग्गज और अनुभवी नेता संजय चंद्राकर उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं । संजय चंद्राकर निवासी ग्राम निपानी पूर्व में जब बालोद जिला बना तो पहले चुनाव के समय ही जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के साथ प्रथम जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। किसानों के बीच उनकी अच्छी खासी पकड़ है। उन्होंने किसान हित के लिए कई कार्य किए हैं। तो वहीं विभिन्न आंदोलनों का हिस्सा भी रहे हैं। चाहे बात आम किसानों की हो यह गन्ना किसानों की। अपने क्षेत्र की हर छोटी बड़ी समस्या को सुलझाने और शासन प्रशासन स्तर तक मामले को ले जाकर उनका निराकरण करवाने में भी वे क्षेत्र के अगुवा/अग्रणी के रूप में जाने जाते हैं। राष्ट्रीय पार्टियों ने अधिकृत अधिक तौर पर अपने प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए हैं। लेकिन पंचायत स्तर का चुनाव गैरदलीय रूप में लड़ा जाता है। इसलिए उम्मीदवारों को अपने पार्टी के हिसाब से चुनाव चिन्ह नहीं मिलते। इसी क्रम में संजय चंद्राकर को भी दो पत्ती चुनाव चिन्ह मिला है। लगातार वे अपने संबंधित क्षेत्र के गांव में जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। इस क्रम में सोमवार को वे ग्राम न, धरमपुरा, गोड़पाल, मुल्लेगुड़ा, मालगांव, मड़वा पथरा आदि गांव में जनसंपर्क करने के लिए पहुंचे थे। जहां बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और कांग्रेसियों की मौजूदगी रही। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, बूथ सेक्टर, एनएसयूआई,सहकारिता और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जन उनकी जनसंपर्क यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और किसानों का हित उनकी पहली प्राथमिकता है। वे प्रथम जिला पंचायत उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

इस क्षेत्र को वे भली-भांति समझते हैं। किसानों की क्या समस्या है, उन्हें कैसे हल कर सकते हैं, इस बारे में वे पूरी तरह अवगत और अनुभवी है। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक वोट के साथ आशीर्वाद देकर उन्हें जीत दिलाने की अपील की है। 2015 से 2019 तक जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ने के बाद वे जिला पंचायत के प्रथम उपाध्यक्ष बने थे। गौरव ग्राम निपानी को गौरव ग्राम का दर्जा दिलाने में भी उनके पूर्वजों का विशेष योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार से ताल्लुक रखने वाले संजय चंद्राकर किसान हित में एक बार फिर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ते हुए मैदान में अपना भाग्य आजमा रहें हैं।

You cannot copy content of this page