जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी जनपद चंद्रप्रभा सुधाकर दे रही हर गांव गली और चौपाल में दस्तक, कर रही मतदाताओं से वोट की अपील, सघन जनसंपर्क जारी



बालोद। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 के लिए कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी व कांग्रेस की जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर एक बार फिर चुनावी मैदान में है। गैरदलीय रूप से होने वाले इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उन्हें दो पत्ती छाप चुनाव चिन्ह मिला हुआ है। लगातार वे अपने जिला पंचायत क्षेत्र के गांव में जनसंपर्क में जुटी हुई है। इस दौरान सुबह से लेकर देर रात तक वह सघन जन संपर्क कर रहीं हैं। उनके साथ उनके कार्यकर्ता और समर्थक भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। हर घर,गली और चौक चौराहों के साथ चौपाल में भी वह दस्तक दे रही है। देर रात तक चौपाल को संबोधित करते हुए चंद्रप्रभा सुधाकर पिछले चुनाव से भी ज्यादा से ज्यादा वोट की अपील के साथ जीत दिलाकर जिला पंचायत भेजने की अपील मतदाताओं से कर रही हैं ।ताकि अपने क्षेत्र का विकास वह और अच्छी तरीके से कर सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में छत्तीसगढ़ में काफी कुछ विकास हुआ है। किसान और महिलाओं के हित में कई निर्णय लिए गए। पर वर्तमान भाजपा की सरकार में बहुत कुछ अन्याय और अव्यवस्था देखने को मिल रहा है। अपराध बढ़ गए, महिलाओं के साथ ज्यादतियां हो रही हैं। यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बदलाव जरूरी है। इसलिए जिला पंचायत चुनाव में उतरकर वह अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुलझाने और उनकी सेवा करने का वादा कर रहे हैं । इस दौरान जन संपर्क में प्रमुख रूप से क्रांति भूषण साहू, जागृत सोनकर, गिरीश चंद्राकर, एन कुमार साहू, देव कुमार साहू, केशव शर्मा, खेमलाल, अंजोरी, नेतू नायक, श्रीमती देव कुंवर ठाकुर, सुधीर मिश्रा,यादव राम, सावित्रीबाई निषाद, निर्मला साहू, सुनीता साहू, हेमंत निर्मलकर, जोहन निषाद, जामवंत सिन्हा, ईश्वरी साहू, दीपक, पुरुषोत्तम पटेल, दुर्गाबाई साहू आदि मौजूद रहे। सोमवार को जहां उन्होंने प्रमुख रूप से ग्राम हरदी, भरदा, गंधरी, औरी, कसही, बहेराभांठा, नाहंदा , पीपरखार, खपरा भाट और कुआंगांव आदि गांव में सुबह से देर रात तक जनसंपर्क किया। तो वहीं मंगलवार 11 फरवरी को वे ग्राम डूमरखुँचा, भरनाभाट , आलिवारा, रानाखुज्जी, मड़वा पथरा, आंतरगांव, खेरथा बाजार, सिरपुर, आसरा आदि गांव में भी संपर्क के लिए पहुंचती रहे। उक्त क्षेत्र के लिए मतदान तिथि 17 फरवरी सोमवार निर्धारित है।चंद्रप्रभा सुधाकर निवासी ग्राम राघोनवागांव ने मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर अपनी मताधिकार का उपयोग करने और दो पत्ती चुनाव चिन्ह पर मतदान कर उन्हें अपना समर्थन देकर जीताने की अपील की है। इस दौरान वे घर-घर जाकर खास तौर से महिलाओं और गांव के बड़े बुजुर्गों को पंपलेट वितरण कर समर्थन की अपील कर रहे हैं। चौक चौराहों से लेकर जन चौपाल, सभाएं लेकर देर रात तक लोगों को संबोधित कर रहे हैं।

You cannot copy content of this page