DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्काउट गाइड के द्वारा मतदान दिवस पर किया गया सेवा कार्य

बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य में नगरीय निकाय / नगर पंचायत लोक तंत्र के त्योहार 11 फरवरी 2025 मतदान दिवस पर भारत स्काउट गाइड के स्काउट एवम् गाइड द्वारा विकास खंड डौंडी में कई मतदान केंद्र पर मतदान दल के कर्मचारी अधिकारियों के साथ अपनी सेवाएं दी गई। जिसमे पानी पिलाने, बुजुर्गों को मतदान केंद्र तक ले जाने आदि प्रमुख कार्य थे। इससे बच्चें सेवा भाव सीखते है। विकास खंड डौंडी के सेजेस विद्यालय डौंडी , शाउमावि. बालक डौंडी के कु . लीसा , गौरव प्रकाश ठाकुर, कु . तेजस्वी ने गाइड प्रभारी तनुजा बंजारे के साथ सेवा कार्य किया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी जे एस भारद्वाज , जिला डीओसी प्रेमलता चंद्राकर ,जिला सचिव केएल गजेंद्र के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया । प्रभारी शिक्षक तनुजा बंजारे , का सहयोग रहा। साथ ही बीआरसी सच्चिदानंद शर्मा, सभी संस्था के प्राचार्य ने इस कार्य की सराहना की।

You cannot copy content of this page